LYRIC

श्री भैरव चालीसा Shri Bhairav Chalisa 2

॥ दोहा ॥

श्री गणपति, गुरु गौरि पद, प्रेम सहित धरि माथ ।
चालीसा वन्दन करों, श्री शिव भैरवनाथ ॥ १ ॥

श्री भैरव संकट हरण, मंगल करण कृपाल ।
श्याम वरण विकराल वपु, लोचन लाल विशाल ॥ २ ॥

|| चौपाई ||

जय जय श्री काली के लाला ।
जयति जयति काशी-कुतवाला ॥ ३ ॥
जयति बटुक भैरव जय हारी ।
जयति काल भैरव बलकारी ॥ ४ ॥

जयति सर्व भैरव विख्याता ।
जयति नाथ भैरव सुखदाता ॥ ५ ॥
भैरव रुप कियो शिव धारण ।
भव के भार उतारण कारण ॥ ६ ॥

भैरव रव सुन है भय दूरी ।
सब विधि होय कामना पूरी ॥ ७ ॥
शेष महेश आदि गुण गायो ।
काशी-कोतवाल कहलायो ॥ ८ ॥

जटाजूट सिर चन्द्र विराजत ।
बाला, मुकुट, बिजायठ साजत ॥ ९ ॥
कटि करधनी घुंघरु बाजत ।
दर्शन करत सकल भय भाजत ॥ १० ॥

जीवन दान दास को दीन्हो ।
कीन्हो कृपा नाथ तब चीन्हो ॥ ११ ॥
वसि रसना बनि सारद-काली ।
दीन्यो वर राख्यो मम लाली ॥ १२ ॥

धन्य धन्य भैरव भय भंजन ।
जय मनरंजन खल दल भंजन ॥ १३ ॥
कर त्रिशूल डमरु शुचि कोड़ा ।
कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोड़ा ॥ १४ ॥

जो भैरव निर्भय गुण गावत ।
अष्टसिद्घि नवनिधि फल पावत ॥ १५ ॥
रुप विशाल कठिन दुख मोचन ।
क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन ॥ १६ ॥

अगणित भूत प्रेत संग डोलत ।
बं बं बं शिव बं बं बोतल ॥ १७ ॥
रुद्रकाय काली के लाला ।
महा कालहू के हो काला ॥ १८ ॥

बटुक नाथ हो काल गंभीरा ।
श्वेत, रक्त अरु श्याम शरीरा ॥ १९ ॥
करत तीनहू रुप प्रकाशा ।
भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा ॥ २० ॥

त्न जड़ित कंचन सिंहासन ।
व्याघ्र चर्म शुचि नर्म सुआनन ॥ २१ ॥
तुमहि जाई काशिहिं जन ध्यावहिं ।
विश्वनाथ कहं दर्शन पावहिं ॥ २२ ॥

जय प्रभु संहारक सुनन्द जय ।
जय उन्नत हर उमानन्द जय ॥ २३ ॥
भीम त्रिलोकन स्वान साथ जय ।
बैजनाथ श्री जगतनाथ जय ॥ २४ ॥

महाभीम भीषण शरीर जय ।
रुद्र त्र्यम्बक धीर वीर जय ॥ २५ ॥
अश्वनाथ जय प्रेतनाथ जय ।
श्वानारुढ़ सयचन्द्र नाथ जय ॥ २६ ॥

निमिष दिगम्बर चक्रनाथ जय ।
गहत अनाथन नाथ हाथ जय ॥ २७ ॥
त्रेशलेश भूतेश चन्द्र जय ।
क्रोध वत्स अमरेश नन्द जय ॥ २८ ॥

श्री वामन नकुलेश चण्ड जय ।
कृत्याऊ कीरति प्रचण्ड जय ॥ २९ ॥
रुद्र बटुक क्रोधेश काल धर ।
चक्र तुण्ड दश पाणिव्याल धर ॥ ३० ॥

करि मद पान शम्भु गुणगावत ।
चौंसठ योगिन संग नचावत ॥ ३१ ॥
करत कृपा जन पर बहु ढंगा ।
काशी कोतवाल अड़बंगा ॥ ३२ ॥

देयं काल भैरव जब सोटा ।
नसै पाप मोटा से मोटा ॥ ३३ ॥
जाकर निर्मल होय शरीरा।
मिटै सकल संकट भव पीरा ॥ ३४ ॥

श्री भैरव भूतों के राजा ।
बाधा हरत करत शुभ काजा ॥ ३५ ॥
ऐलादी के दुःख निवारयो ।
सदा कृपा करि काज सम्हारयो ॥ ३६ ॥

सुन्दरदास सहित अनुरागा ।
श्री दुर्वासा निकट प्रयागा ॥ ३७ ॥
श्री भैरव जी की जय लेख्यो ।
सकल कामना पूरण देख्यो ॥ ३८ ॥

॥ दोहा ॥

जय जय जय भैरव बटुक, स्वामी संकट टार ।
कृपा दास पर कीजिये, शंकर के अवतार ॥ ३९ ॥

जो यह चालीसा पढ़े, प्रेम सहित सत बार ।
उस घर सर्वानन्द हों, वैभव बड़े अपार ॥ ४० ॥


Added by

Sanatani

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO