LYRIC

जय महावीर प्रभो! स्वामी जय महावीर प्रभो!

जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो ॥ ॐ ॥
कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।

पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए ॥ ॐ॥
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।

पापाचार मिटाया, जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी ॥ ॐ॥
सत्पथ दिखलाया दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया ॥ ॐ ॥

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला ॥ ॐ ॥

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा ।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा ॥ ॐ ॥

करुणासागर! तेरी महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी ॥ ॐ॥

 




Added by

Sanatani

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO